लखनऊ नगर निगम द्वारा एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, एक सौ तीनपौधे किए गए रोपित

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण

मंत्री वित्त एवं महापौर द्वारा किया गया पौधारोपण

लखनऊ नगर निगम द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मंगलवार को जोन-सात क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर तेरह, इंदिरा नगर, मधुबन पार्क के सामने स्थित पार्क में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 103 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें औषधीय, फलदार और छायादार प्रजातियों के पौधे शामिल थे। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री माननीय सुरेश खन्ना जी एवं लखनऊ की महापौ सुषमा खर्कवाल जी ने स्वयं पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री माननीय श्री सुरेश खन्ना जी ने सावन के शुभ अवसर पर बेलपत्र का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा,

> “पेड़ प्रकृति की सबसे बड़ी देन हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान समाज को प्रकृति से जोड़ते हैं और भावनात्मक रूप से भी हमें प्रेरित करते हैं। इस सावन में बेल का पौधा लगाकर शिव को अर्पण करना भी एक आध्यात्मिक भाव है।”

लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सिंदूर का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा

> “सिंदूर नारी शक्ति और सम्मान का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर अभियान में लखनऊ नगर निगम ने देशभर में नारी गरिमा की मिसाल पेश की। आज सिंदूर का पौधा लगाकर हम उस भावना को प्रकृति से जोड़ रहे हैं कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती पूजा जश्वनी जी ने लाल चंदन का पौधा लगाया और कहा,

> “चंदन शांति, शुद्धता और परंपरा का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि यह क्षेत्र हरियाली से भरपूर और शांतिपूर्ण बने

नगर आयुक्त गौरव कुमार द्वारा रुद्राक्ष का पौधा तथा अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया।

इस अवसर पर पार्षदगण, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष श्री सुनील मिश्रा जी, जोनल अधिकारी जोन-7 श्री आकाश कुमार, उद्यान अधीक्षक श्री गंगाराम गौतम व श्री शशिकांत शशि, अधिशासी अभियंता, नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

103 पौधों में लाल व सफेद चंदन, आम, अमरूद, सिंदूर, बेल, आंवला, पीपल, नीम, बॉटल ब्रश, जामुन, कचनार, इमली, पाकड़, बरगद, रुद्राक्ष, पारिजात और अर्जुन जैसे औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उद्यान अधीक्षक शशिकांत शशि और गंगाराम गौतम ने बताया कि

> “इन सभी पौधों की देखरेख के लिए स्थानीय नागरिकों और नगर निगम की संयुक्त निगरानी टीम बनाई गई है, जिससे ये पौधे सुरक्षित रूप से बड़े होकर पूरे क्षेत्र को हरियाली प्रदान करें

नगर निगम द्वारा किया गया यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम है और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान नागरिकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में भी सफल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *