लखनऊ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से लखनऊ मेट्रो फेस वन बी को मिली स्वीकृति

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अथक प्रयासों से लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेस-1 B को स्वीकृति मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में शाम को हजरतगंज चौराहे पर रक्षा मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं के हाथों में रक्षा मंत्री जी का कट आउट और लखनऊ में मेट्रो शुभारंभ के समय के पोस्टर थे।

सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, महामंत्री पुष्कर शुक्ला,प्रवीण गर्ग, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विपिन सोनकर अमित त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर लखनऊ वासियों को बधाई दी और मोदी और रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *