नगर निगम हुआ सख्त की गई बड़ी कार्रवाई : चौबीस से अधिक भवनों पर सीलिंग व कुर्की, लाखों की वसूली

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ नगर निगम लखनऊ ने सोमवार को कर चोरी करने वाले बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए शहर के कई हिस्सों में एक साथ कड़ी कार्रवाई की। ज़ोन-01, 03, 04 और 05 में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान 24 से अधिक भवनों पर सीलिंग, कुर्की और लाखों रुपये की वसूली की गई। नगर आयुक्त ने साफ कहा है कि कर न चुकाने वालों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ज़ोन-01 में सीलिंग और वसूली

नगर निगम की टीम ने ज़ोन-01 में कुल 06 भवनों पर कार्रवाई की। इसमें भवन संख्या 162/006, 162/059 और 162/193 (अरसतल चौराहा) से बकाया राशि की वसूली की गई। वहीं, भवन संख्या 162/055 अस्तबल चारबाग भवन स्वामी का नाम रईस जहों (बकाया 66906.66 रुपये) और 191/069 बाग शेरगंज भवन स्वामी का नाम मोहम्मद हमीद (बकाया 190011.01) पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य बकायेदारों में भी सजक होते नजर आए।

ज़ोन-03 में सबसे बड़ी रिकवरी

ज़ोन-03 में निगम प्रशासन ने सबसे अधिक 10 भवनों पर कार्रवाई की। दिलकुशा प्लाज़ा स्थित भवन संख्या एसएसएलजी/बी-001 भवन स्वामी का नाम सुहैल अहमद (बकाया ₹1,73,212.92)व बी-12 भवन स्वामी का नाम नेर सिंह त्रिपाठी (बकाया ₹1,73,212.92) की बकाया राशि होने पर सीलिंग की गई। इसके अलावा, फैजुल्लागंज के भवन संख्या 537/025/139 एवं 537/005/001 पर कार्रवाई की गई।

भवन संख्या 537/163 एवं 537/38-सीसी से क्रमशः ₹1,05,965.76 और ₹1,34,674.77 की वसूली हुई। वहीं, भवन संख्या 537/23-सीसी पर ₹1,57,859.65 बकाया होने पर सीलिंग कर दी गई। इसी ज़ोन के गौरीगंज स्थित भवन संख्या 613/NEW-2CC से कुर्की के दौरान ₹40,000.00 की वसूली की गई।

ज़ोन-04 में पेपरमिल वॉर्ड पर शिकंजा

पेपरमिल वॉर्ड स्थित ज़ोन-04 में निगम की टीम ने कुल 02 भवनों पर कुर्की की, जिसमें ₹78,000 की वसूली की गई। इसके अलावा 04 भवनों को सील किया गया। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बकायेदारों पर भी दबाव बढ़ा है कि वे शीघ्र अपने कर का भुगतान करें।

ज़ोन-05 में भी कठोर कदम

ज़ोन-05 में कुल 06 भवनों को निगम ने निशाने पर लिया। अशरफाबाद नगर स्थित भवन संख्या 272 आशुतोष नगर भवन स्वामी का नाम श्रीमती शंकुन्तला दीक्षित (बकाया 87116 रुपये), भवन संख्या 325/5 इंद्रलोक भवन स्वामी का नाम श्री राजेश प्रसाद (बकाया 68918 रुपये) एवं 155/ जाफ़र खेड़ा भवन स्वामी का नाम श्री जगत प्रकाश (बकाया 50085 रुपये) से बकाया वसूली की गई। वहीं, इन्द्रलोक स्थित भवन संख्या जी/233भवन स्वामी का नाम श्री अरुण शुक्ल (बकाया 137799 रुपये) एवं एम-040,041 भवन स्वामी का नाम श्री अवतार सिंह (बकाया 76180 रुपये) पर सीलिंग/मार्किंग की गई। इन्द्रलोक के ही भवन संख्या 32,033 भवन स्वामी का नाम श्रीमती कल्पना तिवारी (बकाया 53103 रुपये) से कुर्की के दौरान ₹25,000 की वसूली हुई।

नगर आयुक्त का सख्त रुख

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि बड़े बकायेदारों को अब किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी बकायेदारों पर कार्रवाई में ढिलाई बरतेंगे, तो उन्हें भी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। नगर आयुक्त ने विशेष रूप से जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लगातार ऐसे बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाएं और समयबद्ध तरीके से राजस्व वसूली सुनिश्चित करें।

नगर निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि बकायेदार समय पर कर का भुगतान नहीं करेंगे तो उनकी संपत्तियों को सील या कुर्क करने में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। निगम का यह कदम शहर में कर अनुशासन स्थापित करने और राजस्व बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। नगर निगम ने अपील की है कि शहरवासी समय से अपना टैक्स जमा करें और ऐसी कार्यवाही से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *