नगर निगम का बड़ा अभियान : अठारह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कर वसूली

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ नगर निगम लखनऊ ने कर जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को एक बड़ा वसूली अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोन-03, 04, 05, 06, 07 और 08 की संयुक्त टीमों ने बकाया संपत्ति कर जमा कराने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भवन स्वामियों से कुल ₹18,06,069.10 (लगभग 18 लाख रुपये) की वसूली की।

*जोनवार कार्रवाई का विवरण*

अभियान के दौरान अलग-अलग जोनों में कई बड़ी संपत्तियों से बकाया कर की वसूली की गई।

– जोन-03 में सीतापुर रोड और केशव नगर इलाके में कार्रवाई की गई। यहाँ भवन स्वामी टिकाराम से ₹61,740.51, फखरुद्दीन से ₹1,17,891.74 और विद्या श्रीवास्तव से ₹85,580.85 की वसूली हुई।

– जोन-04 के चिनहट बाजार क्षेत्र में सैयद मोहम्मद अतीक शाह से ₹41,127, सरवर जहां से ₹20,000 और दिनेश चंद्र शर्मा से ₹50,000 वसूले गए।

– जोन-05 के इंद्रलोक इलाके में अरुण शुक्ला से ₹70,000 और अवतार सिंह से ₹40,000 की वसूली की गई।

– जोन-06 में कन्हैया माधवपुर दित्तीय और मा0 लाल जी टंडन क्षेत्र में कार्रवाई हुई। यहाँ मो0 जुबैर से ₹30,000, लखनऊ फिनिशिंग गत्ता फैक्ट्री से ₹50,000 और ऊदन कुमार से सबसे बड़ी रकम ₹1,70,683 की वसूली की गई।

– जोन-07 में प्रधान यादव से ₹10,044, रूपचंद्र से ₹32,000, सिया राम से ₹48,002 और बीरेंद्र पांडेय से ₹17,901 की वसूली की गई।

– जोन-08 में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। एसएन आहूजा और कांता आहूजा के जे-370 और 371 नंबर भवन से कुल ₹9,61,099 की वसूली की गई।

*कुल वसूली राशि*

इस सघन अभियान में नगर निगम की टीमों ने कुल ₹18,06,069.10 की वसूली की।

*नगर आयुक्त का संदेश*

नगर आयुक्त ने इस वसूली अभियान को निगम की सख्त नीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह वसूली अभियान नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है—बिना देय संपत्ति कर का भुगतान करने वालों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी। नियमित कर भुगतान करने वाले ईमानदार नागरिकों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *