लखनऊ में तीन वर्षीय मासूम की जानलेवा दुर्घटना: सिर और कंधे में ग्रिल फंसी, पच्चीस हजार में पंद्रह लाख की सर्जरी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ के गोमती नगर में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में तीन वर्षीय कार्तिक नामक बच्चा अपनी बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरते वक्त लोहे की ग्रिल का एक रॉड उसके सिर और कंधे के आर-पार धंस गया, जिससे उसकी जान पर बन आई। प्रारंभ में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सर्जरी का खर्च पंद्रह लाख से अधिक बताया गया। यह राशि उनके लिए वहन करना संभव नहीं था, जिसके बाद उन्होंने कार्तिक को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां की चिकित्सा टीम ने उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और सर्जरी की योजना बनाई। सर्जरी के दौरान, लोहे की रॉड को हटाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि वह खोपड़ी के पास स्थित थी, जिससे सीटी स्कैन और सर्जिकल पोजिशनिंग में कठिनाई हो रही थी। डॉ. अंकुर बजाज की अगुवाई में एक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक चली जटिल सर्जरी के बाद रॉड को सफलतापूर्वक निकाला। कार्तिक को अब पीडियाट्रिक आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। परिजनों ने के जी एम यूको ‘मंदिर’ और डॉक्टरों को ‘ईश्वर’ के समान बताया है, जिन्होंने उनके बच्चे की जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *