युगांडा में स्वाति ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद गांव में निकाला गया विजयी जुलूस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

कोंच जालौन युगांडा से अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपने गांव लौटी स्वाति का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया स्वाति के इस प्रदर्शन से परिवार बाले तो खुश है ही साथ ही आस पास के गांव बाले भी उसका मनोबल बढ़ाने उसके घर पहुच रहे हैं।
विकास खण्ड के एक छोटे से गांव अमीटा से निकलकर युगांडा तक का सफर तय करने बाली स्वाति दिव्यांग है उसने एक हाथ से ही युगांडा में कई खिलाड़ियों को पराजित कर दिया अनुसूचित जाति के गरीब परिवार में जन्मी स्वाति के पिता किसान है उनका माँ गृहणी है स्वाति की बैडमिंटन में रुचि देखने के बाद भी परिवार बालों के पास इतना पैसा नही था कि वह उसे खेल किट दिला सकें लेकिन कुछ कर गुजरने का जज्बा दिल में लिये हार नही मानी और मदद के लिए डीएम राजेश पांडे से मिली जिन्होंने उन्हें खेल किट उपलब्ध कराई और गांव बालों की आर्थिक मदद से वह युगांडा पहुची जहाँ अंर्तराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उसने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया स्वाति का कहना है कि इंसान जो ठान ले उसे वह पूरा कर सकता है शनिवार को अमीटा के ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा ग्राम सतोह के प्रधान हरिशंकर पटेल समेत कई लोग स्वाति के घर पहुँचे और उसका फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया एक विजय जुलूस पूरे गांव में घुमाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *