जालौन ससुराल जा रही महिला का कोंच स्टैंड पर बने प्रतीक्षालय से पाच हजार रुपये मोबाइल सहित बैग चोरी कर ले गए चोर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

मंडल ब्यूरो प्रमुख कपिल गुप्ता

कोंचजालौन नगर के बस स्टैंड पर बने प्रतीक्षालय में बैठकर घर जाने का इंतजार कर रही महिला का चोरों ने बैग चोरी कर लिया महिला के अनुसार बैग में 5 हजार रुपये और मोबाइल था महिला ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए शिकायती पत्र दिया।
रविवार को दतिया जिले के थाना आलमपुर के ग्राम सेंगुवा की रहने बाली महिला रीता अपने नाबालिग पुत्र के साथ अपने मायके एट से बस में बैठकर कोंच बस स्टैड पर उतरी और बस स्टैण्ड पर बने प्रतीक्षालय पर बैठकर बस का इतंजार करने लगी उसने अपने बैग पर्स को बगल में रख दिया तभी किसी चोर की नजर उसके पर्स पर पड़ी और वह उसका पर्स उठाकर भाग गया महिला ने बताया कि उसके पर्स में 5 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन चार्जर था पर्स चोरी हो जाने की सूचना महिला ने कोतवाली पुलिस को दी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय का कहना है कि घटना सूचना मिली है जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *