उप चुनाव: इंडिया गठबंधन को मिली भारी सफलता कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी

Spread the love

शिवगढ़ ब्लाक रिपोर्ट ओपी गुप्ता प्रदेश जनहित खबर पोर्टल लखनऊ

शिवगढ़ रायबरेली
बीते दिनों में विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में इंडिया गठबंधन को मिली भारी सफलता मिली।
इस उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता गण ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्र एडवोकेट के नेतृत्व में भवानीगढ़ चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर एक दूसरे और आम जनमानस में मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्र ने कहा कि आम जनमानस राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़ रहा है और शीघ्र ही पार्टी अपने पुराने वैभव को प्राप्त करेगी,ऐसा मुझे लगा रहा और दिन प्रतिदिन आम जनमानस कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहा है।
इस मौके पर गिरजेश श्रीवास्तव, सोमनाथ मौर्य,चंद्रमोहन दीक्षित,पप्पू द्विवेदी,राम किशोर मौर्य,अशोक यादव,संतोष द्विवेदी ,आशीष त्रिवेदी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *