ग्राम वासियों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल
रायबरेली। ब्लॉक हरचंदपुर के अंतर्गत ग्राम सभा लोहानीपुर मौजा मैदानपुर गांव की चारों तरफ रोड गंदे पानी से जलमग्न है बरसात व नालियों का पानी निकालने की समस्या विगत 10 वर्षों से बनी हुई है जिसकी शिकायत समस्त ग्राम वासियों ने मौजूदा प्रधान पप्पू कोरी से की पर ग्राम प्रधान जनता की किसी बात को सुनने को तैयार नहीं यहां तक की मोहल्ले में आना भी छोड़ दिया है आब ग्राम वासियों ने सचिन वीडियो ब्लॉक प्रमुख सभी से गुहार लगा रहे हैं पर समस्या जस की तस बनी हुई है अब देखना यह है की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी इस पर कितना ध्यान देते हैं समस्या का समाधान निकलता है या नहीं ? आज मौके पर पत्रकारों को समस्या का ध्यान आकर्षित करने के लिए बुलाया गया,
इस मौके पर शिव शंकर बहेलिया छंगालाल राजकुमार कोरी, चांद, फाजिल, बाबूलाल, रोहित, औसान आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।