ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ सरोजनीनगर विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा नेपाल का नाम लेकर भारत की जनता को भड़काए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। डॉ. सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा यह कहना कि “भारत की स्थिति नेपाल जैसी हो सकती है” न सिर्फ़ भ्रामक और हास्यास्पद है बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और उपलब्धियों का अपमान है।”
*आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर GDP के साथ। हम वैश्विक स्तर पर अग्रणी हैं-*
* डिजिटल पेमेंट (UPI) में दुनिया को राह दिखा रहे हैं।
* निर्यात $821 बिलियन (FY25) तक पहुँचा।
* 12,000+ किमी राष्ट्रीय राजमार्ग (FY24) का निर्माण हुआ।
* 234 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल की।
* चंद्रयान-3 और आदित्य L1 जैसी ऐतिहासिक स्पेस उपलब्धियाँ दर्ज कीं।
* दुनिया का सबसे ऊँचा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सबसे ऊँचा रेलवे पुल (चेनाब ब्रिज, कश्मीर), और सबसे तेज़ क्रूज़ मिसाइल (ब्रह्मोस) भारत की ताक़त और तकनीकी क्षमता का प्रमाण हैं।
*भारतीय युवाओं और स्टार्टअप्स की उपलब्धियाँ :*
* भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है — लाखों युवा नवाचार और उद्यमिता से रोजगार पैदा कर रहे हैं।
* सरकार की स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाएँ युवाओं को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धी बना रही हैं।
* युवा सशक्तिकरण के इन प्रयासों का परिणाम है कि भारत आज चाँद तक पहुँचा, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया और वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में उभरा।
सरोजनीनगर विधायक का स्पष्ट संदेश, “नेपाल जैसी छोटी और प्रेषण-निर्भर अर्थव्यवस्था से भारत की तुलना करना केवल ज्ञान की कमी और नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।” डॉ. सिंह ने कहा, “अखिलेश यादव जी को जाति, तुष्टिकरण और सत्ता-लालसा की राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति पर ध्यान देना चाहिए। आज का भारतीय युवा इन पुरानी राजनीति को ठुकरा चुका है। वह भारत को एक आत्मविश्वासी, तकनीकी रूप से सक्षम और विश्व-नेतृत्वकारी राष्ट्र बनाने में जुटा है।