यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
ब्यूरो प्रमुख कपिल गुप्ता रायबरेली
रायबरेली एक बार फिर लव जिहाद का मामला आया प्रकाश में।मामला खीरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत का। जहां धर्म बदलकर तोहिद उर्फ जानू मिश्रा अपना नाम बता कर लड़की से करता था अश्लील बातें। तोहिद से आहत होकर नाबालिक लड़की ने की आत्महत्या। खीरों थाने पर नहीं मिला न्याय ।न्याय की आस लेकर मृतका के पिता पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सीओ को जांच प्रेषित कर उचित कार्रवाई करने की कही गई बात।वही इस पूरे मामले पर हिंदू युवा वाहिनी के महामंत्री मारूत त्रिपाठी ने जताया आक्रोश पीड़ित परिवार को नहीं मिला न्याय तो होगा बड़ा आंदोलन। फिलहाल विपक्षियों के द्वारा अब उसकी दूसरी नाबालिक पुत्री को डराया और धमकाया जा रहा है।इसी डर के कारण उसकी छोटी बेटी स्कूल भी नहीं जा पा रही है। अब देखना है। कि इस पूरे मामले पर पुलिस क्या कार्रवाई करतीहै
आपको बताते चलें सोलह वर्षीय नाबालिक लड़की से तोहिद अपना नाम जानू मिश्रा बता कर लगातार करता था उससे बातें।घटना 29 जनवरी 2024 को समय दिन में 10 बजे की बताई जा रही है। जहां विपक्षियों ने पीड़ित की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला कर भगाकर ले जा रहे थे तभी उसकी दूसरी नाबालिक बेटी ने पूरी बात अपने पिताजी को बताई तभी जालिम गंज पेट्रोल पंप के पास थाना बिहार जनपद उन्नाव के पास दोनों नाबालिक पुत्री को विपक्षियों ने पकड़ लिया और घर लेकर आया घर पर पीड़ित की बेटी ने बताया पापा मुझे विपक्षियों ने झूठ बोलकर बताया कि मैं ब्राह्मण हूं। मेरा नाम जानू मिश्रा है। आज मुझे पता चला कि यह मुस्लिम है। इसने मुझसे झूठ बोलकर मुझे प्रेम जाल में फंसा लिया तथा मुझे और मेरी बहन को अपने साथ भगाकर ले जा रहा था तोहिद उर्फ जानू मिश्रा। ये हिंदू नहीं मुस्लिम था पापा। अब मैं ना आपको ना ही समाज को मुंह दिखाने लायक हूं इसलिए मैं आहत होकर अपनी आत्महत्या करने जा रही हूं इतना कहकर उसकी नाबालिक बेटी ने धोखाधड़ी और प्रेम जाल से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
वही आपको बताते चलें जैसे ही इसकी सूचना थाना खीरों पुलिस को लगी मौके में पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और कहा कि आप पहले जाकर अंतिम संस्कार करिए। बाद में विपक्षियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परंतु पुलिस ने विपक्षियों से साथ साठ गाठ कर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब तो विपक्षियों के द्वारा अब उसकी दूसरी नाबालिक पुत्री को भी परेशान किया जा रहा है।स्कूल जाने से भी उसकी दूसरी बेटी डर रही है।उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।रिपोर्ट दर्ज न हो पाने के कारण विपक्षी खुलेआम दबंगई से घूम रहे हैं। और उसकी दूसरी नाबालिक पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में उसकी नाबालिक बेटी स्कूल भी नहीं जा पा रही है। थाने पर न्याय न मिल पाने के कारण मृतक के पिता अपनी पुत्री के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।जहां पुलिस अधीक्षक के द्वारा सीओ को जांच प्रेषित कर उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की बात कही। अब देखना है। मृतक के पिता को न्याय मिलता है। या नहीं