लखनऊ तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी भाजपा – डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा प्रमुख को दी नसीहत, कहा जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते

लखनऊ बुधवार को उत्तर प्रदेश में ट्विटर वार देखने को मिला सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा तो दोपहर में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ट्वीट कर सपा मुखिया पर तीखा हमला किया।

सरोजनीनगर विधायक ने अखिलेश यादव के कुर्सी की लड़ाई की गर्मी वाले बयान पर जवाब देते हुए अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते।

डॉ. सिंह ने आगे लिखा कि सपा प्रमुख आप याद कीजिए, सत्ता के रथ पर आरूढ़ होकर आप अपने परिवार को भी एक नहीं रख सके थे। आपको वो समय भी नहीं याद जब, मुजफ्फरनगर दंगे में 62 से ज्यादा लोग मारे गए, विस्थापितों को टेंट में ठिठुरता छोड़ आप सैफई महोत्सव में फिल्मी सितारों के साथ समय बिता रहे थे
सरोजनीनगर विधायक ने आगे लिखा कि भाजपा 19 करोड़ कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार है जिनके लिए देश प्रथम है, अपना हित नहीं, भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं, नीयत स्पष्ट है, नेतृत्व सशक्त है डॉ. राजेश्वर सिंह ने व्यंग कसते हुए आगे लिखा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता भाजपा राज में सुख, शांति से रहते हुए आज भी सपा शासनकाल के दंगों, गुंडाराज, माफियाराज को याद करके सिहर जाती है। याद रखिएगा श्रद्धेय प्रधानमंत्री मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में भाजपा 2027 का चुनाव लड़ेगी और फिर से प्रचंड बहुमत से जीत कर आएगी।

समाजवादी पार्टी को चुनौती देते हुए सरोजनीनगर विधायक ने आगे लिखा कि मेरी ये बात, ये दिन और ये तारीख़ याद रखें।
तारीख़ का इंसाफ़ हमेशा आम जनता की आवाज़ होता है। इसमें न मुझे और न ही भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को संशय है।
हर एक कार्यकर्ता मोदी-योगी के साथ है और दृढ़ता के साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश के नेता विपक्ष का महत्त्वपूर्ण पद छोड़ना प्रदेश की जनता की आकांक्षा से खेल है। उस पर फ़िल्मी लाइन जैसी टिप्पणी आपके क़द के अनुकूल नहीं। कुछ गंभीर राजनीति की आपसे हमे अपेक्षा है।

सरोजनीनगर विधायक ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए लिखा कि एक सकारात्मक, ज़िम्मेदार, जनोन्मुख विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करें और राष्ट्र निर्माण में सहयोग दें। यूपी की जनता दंगे और माफियाराज को दोबारा नहीं दोहरायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *