यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली
ऑनलाइन फ्रॉड करने के लिए हैकर्स ने नया तरीका ढूंढ़ लिया है। हैकर्स अब बिना किसी को कॉल किए या फिर मैसेज भेजे भी बैंक अकाउंट से पैसे की चोरी कर रहे हैं। हाल ही में ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं। इसके लिए हैकर्स ने लोगों को सरकार की तरफ से दी जाने वाली एक सुविधा का इस्तेमाल किया है।
साइबर अपराधी लोगों को ऑनलाइन ठगने के लिए लगातार नए तरीके ढूंढ़ते रहते हैं। ये यूजर्स को मैसेज या कॉल के जरिए फर्जी लिंक भेजकर या अन्य किसी तरीके से ठगते हैं। यूजर्स की निजी जानकारियां चुराकर उनको जाल में फंसाया जाता है और फिर बैंक अकाउंट खाली किया जाता है। हाल ही में स्कैम का एक और नया तरीका सामने आया है, जिसमें हैकर्स न तो किसी को कॉल करते हैं, न ओटपी मांगते हैं और न ही कोई फर्जी लिंक भेज रहे हैं, बल्कि एक नए तरीके से लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं
पिछले कुछ सालों में जिस तरह से एजेंसियां साइबर अपराधों को रोकने के लिए सजग हुई हैं, अपराधियों ने भी फ्रॉड करने का तरीका बदलना शुरू कर दिया है। अब हैकर्स न तो लोगों को कॉल कर रहे हैं और न ही लिंक भेज रहे हैं, बल्कि उनकी डिटेल्स चुराकर अकाउंट खाली कर रहे हैं। साइबर अपराधी यह सब करने के लिए ए ई पी एस का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए लॉन्च किया था। आपने भी ए ई पी एस का इस्तेमाल करके बैंक से पैसे निकाले होंगे ए ई पी एस यानी एक ऐसी सर्विस है, जिसमें आधार कार्ड और बायोमैट्रिक के जरिए बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जाते हैं। जिन यूजर्स का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होता है और ए ई पी एस इनेबल रहता है, वो बिना किसी चेकबुक, एटीएम कार्ड आदि के भी अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए रिजर्व बैंक ने एक लिमिट सेट की है
किस तरह कर रहे ठगी
साइबर अपराधियों ने लोगों को चूना लगाने के लिए यह नया तरीका ढूंढ़ा है, जिसमें वो लोगों की जानकारियां चुराकर ए ई पी एस का इस्तेमाल करते हैं और बैंक अकाउंट खाली करते हैं। इसके लिए हैकर्स ने सरकारी दफ्तरों से लैंड अलॉटमेंट दस्तावेज की चोरी करनी शुरू कर दी है। इन दस्तावेज पर लोगों के फिंगरप्रिंट यानी उंगलियों के निशान दर्ज होते हैं अपराधी दस्तावेज से बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट चोरी करते हैं आधार कार्ड नंबर और बायोमैट्रिक डिटेल मिलने के बाद बैंक से पैसा निकालना उनके लिए आसान हो जाता है
बरतें ये सावधानियां
इस नए तरीके के स्कैम से बचने के लिए यूजर्स को अपना आधार कार्ड सुरक्षित करना होगा इसके लिए यूजर्स को अपना आधार कार्ड किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए अगर, शेयर भी करना है, तो वो मास्केद आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आधार कार्ड का नंबर किसी के हाथ नहीं लगता है। इसके अलावा वो आधार कार्ड नंबर की जगह वर्चुअल आईडी वी आई डी शेयर कर सकते हैं
इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले यू आई डी ए आई की वेबसाइट पर जाना होगा
यहां उन्हें मास्केड आधार और वी आई डी जेनरेट करने के विकल्प मिल जाएंगे।
अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को दर्ज करके वो अपने आधार को सुरक्षित कर सकते हैं।