बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन-तोड़फोड़-आगजनी लगा कर्फ्यू देखते ही गोली मारने का आदेश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बीच पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने और राजधानी में सभी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर ने पूरे देश में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।

कई दिनों से चल रही घातक झड़पों के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शेख हसीना सरकार ने सैन्य बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बांग्लादेश में न्यूज चैनल बंद रहे और दूरसंचार व्यापक रूप से बाधित रहा। हालांकि, मनोरंजन चैनलों का प्रसारण सामान्य रूप से जारी था। कुछ समाचार चैनलों पर संदेश चल रहा था कि वे तकनीकी कारणों से प्रसारण करने में सक्षम नहीं हैं। बांग्लादेश में हिंसा से कई भारतीय छात्र भी प्रभावित हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि पड़ोसी मुल्क में फंसे 978 भारतीय छात्रों को बांग्लादेश से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

देश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को फिर हिंसा हुई। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई। एक अखबार की मानें तो सरकार को व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार देर रात सेना बुलानी पड़ी थी। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, इस सप्ताह झड़पों में लगभग 115 लोग मारे गए हैं और 2,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं

रायटर ने कहा है कि वह स्वतंत्र रूप से इस जानकारी की पुष्टि नहीं कर सका है। ढाका सहित कई जगहों पर शुक्रवार सुबह इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं और मोबाइल डाटा बंद रहा। इसके कारण फेसबुक, वाट्सएप जैसे प्लेटफार्म का उपयोग नहीं हो पा रहा था। विदेश से आने वाली अधिकतर काल कनेक्ट नहीं हो पा रही थीं। इंटरनेट के माध्यम से भी काल नहीं हो पा रही थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *