लखनऊ महापौर से मिला सिख प्रतिनिधि मंडल,एलडीए कॉलोनी का नाम साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी नगर की जाने पर जताया अभार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ की महापौर आदरणीया श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी से भेंट की।
सिख प्रतिनिधिमंडल ने एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ का नाम परिवर्तित कर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी नगर किए जाने पर आदरणीया महापौर जी तथा नगर निगम कार्यकारिणी के पदाधिकारी गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने भेंट वार्ता में बताया कि यह सिख समाज की वर्षों पुरानी बहू प्रतिक्षित मांग थी।
प्रतिनिधि मंडल में भाजपा लघु उद्योग के महानगर संयोजक श्री रणबीर सिंह भसीन जी, सिख एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह कंधारी जी श्री देवेंद्र सिंह सहोता जी श्री मनमोहन सिंह लाली जी श्री जगदीश सिंह जी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *