यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ राधे राधे वूमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित कृष्णा ब्यूटी पार्लर,नगला मसानी हजीरा,खैर रोड पर ब्यूटीशियन व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ सोसायटी संरक्षक राम रतन एवं बेबी देवी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर हुआ।यहां पर सर्वप्रथम मेहंदी प्रतियोगिता हुई,जिसमें छात्राओं ने सुंदर डिजाइन की मेहंदी अपने हाथों पर लगाई।मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हेमलता,द्वितीय रश्मि व तृतीय संजना ने प्राप्त किया।वहीं ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली कुमारी,द्वितीय स्थान अंजलि व तृतीय स्थान कुमकुम ने प्राप्त किया।इस दौरान गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं,महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है।दोनों प्रतियोगिता का निर्णय कृष्णा सागर ने किया।इस अवसर पर सोनम देवी,पूजा, दिव्या,रेखा,निशा,प्रियंका, बुलबुल,लक्ष्मी कश्यप,डोली,भावना नंदिनी,शिवानी रिंकी रिया भारती दुर्गेश कल्पना मोहिनी आदि बहनें मौजूद रहीं