लखनऊ शहर में तेतीस वार्डों में सफाई का ठेका फिर से निरस्त कर दिया गया
यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
प्रवीण सैनी लखनऊ
अब मौजूदा तरीके से सफाई कार्यदाई संस्थाओं के माध्यम से ही कराई जाएगी।
दूसरी और लखनऊ नगर निगम फिर से टेंडर करने की बात कह रहा है।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया था कंपनी पर अंतिम मोहर सभी पहलुओं से बातचीत के बाद लिया जाएगा। बता दें, जोन दो, पांच और आठ में सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व ट्रांसपोर्टेशन का काम दिया जाना था इसमें पांच कंपनियां शामिल हुई थीं। टेक्निकल प्रक्रिया में दो कंपनियां पहले ही बाहर हो गई थी। जबकि तीन कंपनियां फाइनेंशियल प्रक्रिया तक पहुंच सकी। इन तीनों कंपनियों में से किसी एक के नाम पर फैसला होना था।
सूत्रों की माने पार्षदों के दबाव के कारण लखनऊ शहर की सफाई व्यवस्था नए सिरे से लागू नहीं हो पाई।