यूपी लाइव न्यूज 24लखनऊ रायबरेली
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा नगर निगम के समस्त जोनों की समीक्षा बैठक किये जाने के क्रम में आज ज़ोन छह की समीक्षा बैठक लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में जोन के सम्मानित मा. पार्षद गण एवं अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के पार्षदों द्वारा रखी गई समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया पार्षदों द्वारा टैक्स वसूली के संबंध में सही ढंग से वसूली न किये जाने की शिकायत पर महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियों को सचेत करते हुए सभी कॉमर्शियल एवं घरेलू इत्यादि समपत्तियों की वसूली निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किये जाने के निर्देश जारी किए
इसके अतिरिक्त पार्षदों द्वारा ज़ोन के सभी वार्डों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था को सुनिश्चित करने की मांग पर भी महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियों की फटकार लगाते हुए नियमित रूप से रोस्टर वार साफ सफाई किये जाने के सख्त के सख्त निर्देश दिए गए।साथ ही सभी पार्षदों की शिकायत को प्राथमिक रूप से संज्ञान में लेने व निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
ज़ोन में कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था बेहतर न पाए जाने के मामले पर महापौर जी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया।साथ ही इस सम्बंध में जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बर भी सम्बन्धितों से पूछे गए, ना बता पाने पर सभी की फटकार लगाते हुए उन्हें शिकायत हेतु जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बर नोट करवाये गए।
महापौर द्वारा एल एस ए कंपनी के जोनल अधिकारी को नगर निगम के जोनल अधिकारी के साथ सामंजस्य व संपर्क साध कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य को सक्रिय रूप से चलाते रहने के निर्देश दिए। इसी क्रम में फॉगिंग मशीनों को बेहतर करके समस्त वार्डों में फॉगिंग कराने के भी महापौर द्वारा निर्देश दिए गए।
उक्त समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त व जोन 06 के प्रभारी डॉ अरविंद कुमार राव व जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे