यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
बछरावां संवाददाता राम कुमार अवस्थी
बछरावां रायबरेलीl थाना क्षेत्र के मेडई खेड़ा मजरे इसिया गांव के रहने वाले राम सजीवन उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र सुंदर अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ झोपड़ी की थुनिया लगा रहे थे । तभी उनका बड़ा भाई , भाभी व भतीजा पहुँच गया । और जमीन पर काम करने से मना करने लगेl जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई । कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई । मारपीट में राम सजीवन व उनकी पत्नी पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है । तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।