लखनऊ ऋषि का सद्साहित्य छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा प्रदान करता है उमानंद शर्मा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत एस. आर.वी. आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल गौरव विहार मल्हौर रोड गोमती नगर लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण उन्हतर खण्डों का चार सौ पंद्रह वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता जे.बी. श्रीवास्तव एवं रेणुका श्रीवास्तव ने अपने पूर्वजों की स्मृति में के लिए भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं चिकित्सकों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि का सद्साहित्य छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा प्रदान करता है श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये, संस्थान के प्राचार्य प्रो0 डॉ. सतीश चन्द्र तिवारी, ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा देवेन्द्र सिंह, विजय, श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव, शजे.बी. श्रीवास्तव एवं संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश चन्द्र तिवारी डॉ0 सुबोध कुमार पाण्डेय, डॉ. पूजा पाठक, विभागाध्यक्ष चिकित्सकगण एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *