बिहार के तीस जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट, दस डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

कोहरा और सर्द पछुआ हवा के कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आने के साथ ठिठुरन और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के ज्यादातर जिलों में अत्यंत घने कोहरे और राजधानी सहित 30 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

31 दिसंबर तक मौसम में सुधार के कोई आसार नहीं है। इस दौरान घना कोहरा और कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस से 13.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गया एवं भागलपुर के सबौर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

राज्य के सात जिलों औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, छपरा, भागलपुर सबौर, वाल्मीकि नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। राज्य में 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) एवं औरंगाबाद का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *