बिहार-राजस्थान में भाजपा ने बनाए नए अध्यक्ष छह राज्यों में प्रभारी भी नियुक्त

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान में नए अध्यक्षों का ऐलान किया है. दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी का  प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है जबकि मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. 

बिहार में दिलीप जायसवाल (61) को सम्राट चौधरी की जगह प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है. जायसवाल फिलहाल बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं. वह 2009 से लगातार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और ये उनका तीसरा कार्यकाल है. वैश्य समाज से आने वाले दिलीप जायसवाल की सीमांचल के इलाके में अच्छी पकड़ मानी जाती है. वह लंबे अरसे से बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष हैं. राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *