लखनऊ यूपी में घमासान अब ब्रजेश पाठक दोनों डिप्टी सीएम ने सीएम योगी की बैठक से बनाई दूरी बढ़ी हलचल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली

लखनऊ उत्तर प्रदेश में जारी सियासी उठा पटक के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं।लोकसभा चुनाव में कई सीटों पर मिली हार के बाद अब उपचुनाव से पहले सीएम योगी ताबड़तोड़ बैठक कर रहे हैं।हालांकि सीएम योगी की बैठक से दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक गायब दिख रहे हैं।दोनों डिप्टी सीएम एक के बाद एक करके सीएम की बैठक से दूरी बनाते हुए दिख रहे हैं। एक तरफ जहां कल प्रयागराज मंडल की बैठक से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नदारत दिखे तो वहीं आज लखनऊ मंडल की बैठक में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक नहीं शामिल हुए बैठक से पहले ही दिल्ली रवाना हुए बृजेश पाठक ऐसे में ये माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद अब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी सीएम योगी की बैठक से दूरी बना ली है दरअसल सीएम योगी आज लखनऊ मंडल के विधायकों के साथ बैठक करने वाले थे।वहीं उनकी बैठक से पहले ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दिल्ली के लिए रवाना हो गएबृजेश पाठक लखनऊ कैंट से विधायक भी हैं।लखनऊ मंडल की बैठक में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को पहुंचना था,लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद अब बृजेश पाठक ने भी खुद को सीएम योगी की बैठक से दूर कर लिया है ताबड़तोड़ बैठक कर रहे हैं सीएम योगी
बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं।इसी क्रम में 24 जुलाई को सीएम योगी ने मुरादाबाद और बरेली मंडल के विधायकों के साथ बैठक की।वहीं 25 जुलाई को सीएम योगी ने मेरठ और प्रयागराज मंडल के विधायकों के साथ बैठक की, जिसके बाद आज लखनऊ मंडल के विधायकों के साथ बैठक जारी है।कल जहां प्रयागराज मंडल की बैठक से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नदारत रहे तो वहीं आज लखनऊ मंडल की बैठक से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दूरी बना ली है।सीएम योगी बैठक कर रहे हैं,जिसमें लोकसभी चुनाव में खराब प्रदर्शन पर फीडबैक,उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा और कार्यकर्ताओं का भरोसा बढ़ाने पर विशेष बल दे रहें हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *