बनारस,वाराणसी, सुल्तानपुर,गोण्डा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में आयोजित 69वीं ऐतिहासिक श्री बरखण्डी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता चौथ प्री क्वार्टर फाइनल मैच मन्ना इलेवन गोंडा – रायबरेली के मध्य खेला गया जिसमें गोण्डा ने रायबरेली को 5-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जिसमें रेफरी की भूमिका कवि यादव लखनऊ, रफीक अहमद वाराणसी ने निभाई इस मौके पर कमेटी के प्रबंधक कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, अध्यक्ष एवं विद्यापीठ के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता, सचिव शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नरायण, भूपेंद्र कुमार, अभिषेक मिश्रा, विकास वर्मा, अभयराज सरोज, सुनील कुमार शुक्ला, बृजेश सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार शुक्ल, प्रधान लिपिक राज बहादुर सिंह, अरुण त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *