घर से बुलाकर ले गए, फिर गोलियों से किया छलनी, खेत में पड़ा मिला शव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

क्राइम रिपोर्टर अरुण प्रताप सिंह

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में युवक का शव मिला है. उसके शरीर के हिस्सों में गोलियों के निशान हैं. परिजनों ने एक रिश्तेदार और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मामला जिले के दियारा क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है.
घर से बुलाकर ले गए, फिर नहीं लौटा: मृतक की पहचान राजेश कुमार के इकलौते बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है. मृतक के मामा सतीश कुमार ने बताया कि परिवार का एक सदस्य राहुल कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर पीयूष को घर से बुलाकर चारा काटने के बहाने ले गया था. जिसके बाद जह वह देर शाम तक नही लौटा तो घर के लोगों को चिंता होनी.
शरीर पर गोलियों के निशान: मृतक के मामा ने बताया कि शाम 4 बजे के बाद पीयूष के चाचा ब्रजेश कुमार ने पिपरिया थाने को इसकी सूचना दी. राहुल से पूछताछ की तो उसने स्पष्ट जबाब नहीं दिया. बहन सोनाली कुमारी और मां इंदु देवी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दियारा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर खोजबीन शुरू की तो दियारा कोलवा कारू स्थान के पास से उसका शव बरामद हुआ. मृतक के शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए हैं.
परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग: वहीं, चाचा ब्रजेश कुमार ने बताया कि पीयूष के पिता की मौत बहुत पहले ही दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी. कम उम्र से ही पीयूष अपने परिवार को देखभाल करता था. परिवार में मां और बहन के अलावे दादा हैं. उन्होंने राहुल कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

“घर के ही सदस्य राहुल कुमार अपने अन्य साथी के साथ पीयूष को बुलाकर ले गया था. घर नही लौटने के बाद पिपरिया थाना को सूचना दी गई थी. बाद में खोजबीन के दौरान शव कारू स्थान के निकट अपने ही खेत के आगे पड़ा मिला है.”- ब्रजेश कुमार, मृतक पीयूष के चाचा
क्या बोले थानाध्यक्ष?: वहीं, पिपरिया थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने बताया कि पीयूष के शरीर में कई जगहों पर जख्म के निशान हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल परिजनों के आवेदन के आधार पर शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है.
“घटना से प्रतीत होता है कि जमीन को लेकर विवाद था. परिवार के ही लोग कुछ ज्यादा बता पा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”- उज्ज्वल कुमार, पिपरिया थानाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *