मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपति-पीएम का ए आई से फेक वीडियो बनाकर फंसा युवक, साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

अरुण प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर

मुजफ्फरपुर में साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज और छवि का दुरुपयोग कर एआई तकनीक से फर्जी वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह मामला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है.

दो जनवरी को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस को एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो की जानकारी मिली. वीडियो में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम, स्वरूप एवं आवाज का दुरुपयोग किया गया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने इसकी गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी प्रमोद कुमार राज के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एआई तकनीक का उपयोग कर वीडियो संपादित किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *