अगले सात दिनों तक पड़ेगा बहुत घना कोहरा,बढ़ेगी उत्तर भारत में ठंड

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

नई दिल्ली इन दिनों उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है।उत्तर प्रदेश,दिल्ली,उत्तराखंड,पंजाब समेत तमाम राज्यों में सुबह और शाम दृश्यता बहुत कम रह गई है।इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अगले सात दिनों तक बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।इसके अलावा पूरे उत्तर भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक कम हो जाएगा,जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।कई अन्य राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति रहने वाली है।

आईएमडी के मुताबिक अगले पांच से सात दिनों तक पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़,उत्तर प्रदेश,बिहार,ओडिशा में रात और सुबह के घंटों में बहुत घना कोहरा छाने वाला है।अगले पांच दिनों के दौरान,जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, राजस्थान,उत्तरी मध्य प्रदेश,पूर्वोत्तर भारत में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।दो जनवरी को हिमाचल प्रदेश,चार और पांच जनवरी को बिहार में कुछ जगह पर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।तीन और चार जनवरी को हिमाचल प्रदेश में, तीन से छह जनवरी के दौरान हरियाणा,चंडीगढ़,चार से छह जनवरी के दौरान पंजाब में,आठ और नौ जनवरी को राजस्थान में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने वाली है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे था,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 0-5 डिग्री,पंजाब, दिल्ली,उत्तर प्रदेश,पश्चिमी राजस्थान,बिहार,झारखंड,उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर पांच से 10 डिग्री सेल्सियस,पूर्वी राजस्थान,मध्य प्रदेश,सौराष्ट्र और कच्छ,ओडिशा और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर,हरियाणा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर 10-15 डिग्री सेल्सियस था।

अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो जाएगी,जिससे ठंड और बढ़ेगी। इसके अलावा मध्य भारत में भी अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने वाली है। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ में सात तारीख तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच तारीख तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पांच तारीख, 8 और 9 जनवरी को, ओडिशा में 6 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रहने वाला है।इसके अलावा जम्मू डिविजन, उत्तरी मध्य प्रदेश में छह तारीख तक,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,असम,मेघालय,नगालैंड,मणिपुर,मिजोरम,त्रिपुरा में सात तारीख तक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आठ और नौ तारीख को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6-9 तारीख के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छह और सात जनवरीक को घना कोहरा छाया रहने वाला है। वहीं, दो और तीन जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में और दो जनवरी को मेघालय में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *