तबीयत बिगड़ने से मुख्य आरक्षी की मौतशिवगढ़ थाने में तैनात था मृतक मुन्नीलाल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ने पर साथी पुलिस कर्मियों ने पुलिस वाहन से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया‌। पुलिस कर्मियों के मुताबिक शिवगढ़ थाने में तैनात मुन्नीलाल उम्र 53 वर्ष पुत्र मंगली प्रसाद निवासी मछरेहटा जनपद सीतापुर रविवार की शाम करीब 5:30 बजे थाने में स्थित मेश में साथी पुलिस कर्मियों के साथ बैठे थे, तभी उनकी अचानक हालत बिगड़ने पर स्टॉफ पुलिसकर्मियों द्वारा थाने की गाड़ी से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ.संजीव कुमार शुक्ला ने स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया। किन्तु स्टाफ ने साथी पुलिस कर्मी की ईसीजी कराकर हार्टबीट की स्थिति की जानकारी लेने के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कराया और निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल के लिए लेकर चले गए। चिकित्साधिकारी डॉ.संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले पुलिस कर्मी मुन्नीलाल की मौत हो चुकी थी, हालांकि पुलिस के कहने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी विन्ध्य विनय ने बताया कि मुन्नीलाल करीब 6 माह से शिवगढ थाने में तैनात थे, जिनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी परिजनों और उच्चाधिकारियों को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *