दाह संस्कार में गए युवक का नदी में डूबने से मौत

Spread the love

सह संपादक कपिल गुप्ता यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

केराकत केराकत क्षेत्र में गोमती नदी के सिहौली घाट पर दाह संस्कार में आया युवक नदी में डूब गया। मौके पर पहुचे पुलिस और गौतखोरो की घंटो प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं लगाया जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के डेहरी गांव की महिला जीविता देवी की मृत्यु हो गई थी जिसे अंतिम संस्कार के लिए केराकत के सिहौली घाट पर लाया गया था जिसमे गांव के लोगो के साथ डेहरी गांव के पूर्व प्रधान संतोष कुमार का बड़ा बेटा साहिल लगभग 18 वर्ष भी आया था। दाह संस्कार के बाद सभी लोग नदी में स्नान करने लगे जिसमे तेज़ बहाव में संतुलन बिगड़ने से साहिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी मिलने पैर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ गौतखोरो ने घंटो उसे ढूँढने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही साहिल के घर वाले भी रोते बिलखते घाट पर पहुंच गए। साहिल दो भाइयो में बड़ा था दूसरा भाई निखिल अभी 12 वर्ष का ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *