यूपी लाइव न्यूज 24 सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली
बिजली कटौती की समस्या के समाधान को लेकर विधायक ने अधिकारियों संग की बैठक
बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र में हो रही अंधाधुंध विद्युत कटौती को लेकर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने अधिकारियों के बीच खासा नाराजगी जताई है। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने अविलम्ब विद्युत आपूर्ति सुधारने का निर्देश दिया। कहा कि उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता जहां बेहाल हैं वहीं किसान धान की रोपाई तथा सिंचाई को लेकर परेशान हैं। ऐसे में अविलंब विद्युत आपूर्ति में सुधार लाया जाय। अन्यथा की दशा में अधिकारी स्वंय जिम्मेदार होंगे। अधिकारियों ने विधायक मिश्र को आश्वस्त किया कि अविलम्ब विद्युत आपूर्ति में सुधार लाया जाएगा। बैठक में अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता रमेश चन्द्र, एसडीओ अंकित भारद्वाज,कौशल कुमार आदि लोग मौजूद थे।