शादीशुदा महिला मित्र से मिलने गए युवक के साथ तीस घंटे तक हैवानियत हाथ बांधकर गांव में जुलुस निकला बंधक बना पीटते रहे

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

कपिल गुप्ता सह संपादक

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादीशुदा महिला मित्र से मिलने उसके घर गए युवक अंकित के साथ हैवानियत की हदे पार हो गई। युवक पक्ष का आरोप है की GF सोनिया के घर बुलाकर पीटा गया। इसके बाद हाथ बांधकर गांव में घुमाया। कार में अगवा करके उसे सोनिया की ससुराल कन्नौज ले गए। वहां भी उसकी पिटाई की गई। युवक की मां गीता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों संजय और मूला को गिरफ्तार किया। पता चलने पर आरोपियों ने युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने उसे 30 घंटे बाद बरामद किया।गांव अरसेना के मूला पहलवान, संजय, राजू, जीतू, कन्नौज के सिंटू, विकास और सुरेंद्र के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण का केस दर्ज किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *