बेवजह है तभी तो दोस्ती है यार वजह होती तो व्यापार होता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

जिला संवाद दाता हेम राज मौर्या रायबरेली

हर साल तीस जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन दोस्तों के लिए खास होता है। परिवार से अलग आपके अपने, जो आपके विश्वासपात्र होते हैं, जिनके साथ आप अपने सुख दुख बांटते हैं, दोस्त होता है। दोस्त आपके जीवन का वह सदस्य है, जो आपकी खुशी में खुश होता है। सदैव आपका भला चाहता है। जरूरी नहीं कि दोस्त हमेशा साथ ही हों। दूर बैठे लोग भी आपके दोस्त हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस की शुरुआत दुनियाभर के देशों के बीच मैत्री संबंध को बढ़ावा देने के लिए की गई।

दुनिया के देश दो बार मित्रता दिवस मनाते हैं। भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश हर साल अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती दिवस मनाते हैं। हालांकि अन्य कई देशों में 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय दोस्ती दिवस पहली बार 30 जुलाई 1958 को विश्व मैत्री धर्मयुद्ध ने प्रस्तावित किया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2011 से हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने दोस्ती और उसके महत्व को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस दिन को बढ़ावा दिया।

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस का महत्व

यह दिन विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमि के लोगों के बीच समझ और सहयोग को बढ़ावा देता है. अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस का महत्व इसलिए भी है क्योंकि दोस्ती मानव जीवन का एक अहम हिस्सा है. दोस्त हमारे जीवन में खुशियां लाते हैं, मुश्किल समय में सहारा देते हैं और प्रेरित करते हैं. दोस्ती एक-दूसरे को बेहतर समझने में मदद करती है और हमारे व्यक्तित्व का विकास करती है. दोस्तों का होना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. दोस्त तनाव और डिप्रेशन से उबरने में मदद करते हैं
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस यूनेस्को द्वारा शांति की संस्कृति के प्रसार के लिए की गई एक पहल है, जिसमें दुनिया के तमाम देशों में दोस्ती के माध्यम से खुशी और एकता के संदेश को फैलाने के समाधान के तौर पर यह दिन अस्तित्व में आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *