मटर आढ़ती से नकदी लेकर लौट रहा था किसान, पच्चीस दिसंबर रात की बताई जा रही है घटना

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच किसान से रंगदारी मांगने वाले टाइगर को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है। बताया गया है कि किसान मंडी से हरी मटर बेचकर नकदी लेकर लौट रहा था तभी रास्ते में उस किसान से छोटू टाइगर ने एक लाख की रंगदारी मांगने के साथ जेब में पड़े नकद पंद्रह हजार छीन लिए और बाकी रकम का जल्द इंतजाम करने की धमकी दी। यह घटना 25 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की।
ग्राम घुसिया निवासी प्रद्युम्न पटेरिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता के पास गांव में लगभग 35 बीघा कृषि भूमि है, जिसकी देखरेख वह करते हैं। खेत में हरी मटर की फसल लगी थी, जिसे उन्होंने 25 दिसंबर की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोंच मंडी स्थित खुशाली एंड आशी ट्रेडिंग कंपनी के यहां बेचा था। मटर बिक्री का भुगतान तत्काल नहीं मिला और आढ़ती ने करीब 15 दिन बाद रुपये देने की बात कही। पीड़ित के मुताबिक 12 जनवरी को वह अपने साथियों अजय कुमार व देशराज सिंह के साथ मंडी पहुंचा, जहां आढ़ती ने खर्च चलाने के लिए उसे 15 हजार रुपये दिए। उक्त नकदी लेकर वह ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। इसी दौरान घुसिया नहर पुलिया के पास कोंच कस्बा निवासी रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर ने मोटरसाइकिल से रास्ता रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि टाइगर ने खुद को बड़ा नेता बताते हुए उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। भय के कारण किसान ने अपने पास मौजूद 15 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने शेष रकम जल्द देने का दबाव बनाया और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित ने बताया कि दो दिन बाद छोटू उसे सागर तालाब के पास मिला और गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर बुधवार को आरोपी छोटू टाइगर को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *