जगदगुरु परमहंस आचार्य को पंद्रह दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

अयोध्या रामनगरी अयोध्या से बड़ी खबर है।तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य को 15 दिन में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है।गुरूवार रात 9:26 पर एक युवक ने जगदगुरु को फोन कर अपशब्द कहे और धमकी दी।जगदगुरु ने इस मामले की तहरीर अयोध्या पुलिस को दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जगदगुरु परमहंस आचार्य ने चिंता जताई है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं,फिर भी उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई जा रही है।उन्होंने कहा कि वे हिंदू राष्ट्र की मांग लगातार कर रहे हैं। इसके चलते वे लंबे समय से कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं।

बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी को जगदगुरु परमहंस आचार्य को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी तहरीर भी उन्होंने पुलिस को दे रखी है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *