यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को आज भी जेल में ही रहना होगा. सोमवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन ईमेल के जरिए पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरा कामकाज बाधित हो गया. सुरक्षा कारणों से अदालत की कार्यवाही रोक दी गई. अब मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा.पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उनको पीएमसीएच के कैदी वार्ड में रखा गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. हालांकि रविवार देर शाम उनको बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है.31 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई है. वर्ष 1995 में गर्दनीबाग थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोप है कि एक मकान किराए पर लेने के दौरान जरूरी तथ्यों को छुपाया गया और बाद में उस मकान का उपयोग सांसद कार्यालय के रूप में किया गया. इसी मामले में अदालत द्वारा पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. बाद में इश्तेहार भी निकाला गया और हाल में कुर्की-जब्ती का आदेश भी जारी किया गया.