पत्रकारों के हक व सुरक्षा के लिए एम एल सी आशुतोष सिन्हा ने बुलंद की आवाज़ सदन में कर दी बड़ी मांग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

वाराणसी पत्रकारों के हक की मांग और उन पर हो रहे अत्याचारों को अवगत कराने के लिए एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। साथ ही सदन में भी बात रखने का आश्वासन दिया है।
एमएलसी ने पत्र में लिखा, पत्रकारों द्वारा सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अराजक तत्वों के ख़िलाफ़ खबरों को उजागर करने में उन्हें निरंतर धमकियां मिलती रहती हैं और उनके साथ मारपीट एवं अन्य कई दुर्घटनाएं भी होती हैं, जिससे कई कलमकार अपनी जान गवां चुके हैं। उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिसके कारण उन्हें अपना व परिजनों का गुजारा करने में भी काफ़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना अति आवश्यक है।

उन्होंने आगे लिखा, जनपद वाराणसी में पत्रकारों को सर्किट हाउस में जाने से मना करने का तुगलकी फ़रमान सुनाने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही के साथ ही प्रदेश के सभी पत्रकारों को बीस लाख तक का कैशलेस इलाज़, नए पत्रकारों को दस हजार रुपए और बीस वर्ष तक कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकारों को 25 हजार रुपए प्रति माह गुजारा भत्ता, एक करोड़ तक का जीवन बीमा, उन्हें अन्य योजना से लाभान्वित करना एवं आवास विकास व विकास प्राधिकरण के माध्यम से नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर भवन / प्लॉट उपलब्ध कराया जाना जनहित में है। जनहित में इस लोक महत्व के सुनिश्चित विषय पर हम सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *