यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
वाराणसी: सिगरा थाना अंतर्गत एक होटल के कमरे में हैदराबाद से आए भाई-बहन का शव मंगलवार को मिला है. हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. सूचना पर पहुंची मामले की जांच पुलिस कर रही है. दोनों की पहचान गणेश गौर और घणालक्ष्मी के रूप में हुई है. कमरे की तलाशी लेने पर एक बैग में 6 लाख 61 हजार रुपये कैश मिला है. बेड के बगल में नींद की गोलियां खुली हुई मिली हैं. पुलिस अंदाजा लगा रही है कि दोनों ने नींद की अत्यधिक गोलियों को खाकर जान दी है. मुंह से झाग भी निकल रहा था.
मोबाइल नंबर और कमरे के एक्सटेंशन नंबर पर कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी. मंगलवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों की मौजूदगी में मास्टर चाबी से ताला खोला गया. अंदर बहन और भाई दोनों के शव पड़े हुए थे. कमरा पूरा साफ सुथरा था, जिसे देखकर यह स्पष्ट हो रहा था कि दोनों चेक आउट की तैयारी में थे.
फिलहाल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर जांच करवाई गई है. होटल कर्मचारियों का कहना है कि चार दिन पहले दोनों यहां आए थे और सिकंदराबाद हैदराबाद के रहने वाले थे. फिलहाल पुलिस उनके एड्रेस और संबंधित मोबाइल नंबर के वेरिफिकेशन के साथ उनके परिवारजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.
सिगरा थाना अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया, लगभग तीन महीने पहले उनकी बड़ी बहन का निधन हुआ था. उन्हीं की अस्थियों को लेकर यह लोग वाराणसी में गंगा में प्रवाहित करने के लिए आए थे. दर्शन पूजन करने के बाद आज उन्हें यहां से रवाना होना था. कमरे से अस्थि कलश भी बरामद हुआ है. एक डेथ सर्टिफिकेट भी मिला है जो उनकी बहन का है. इससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों अपनी बहन की मृत्यु से परेशान थे. हो सकता है कि इसी वजह से दोनों ने जान दी है.
आधार कार्ड पर सिकंदराबाद के लोकर पते पर स्थानीय पुलिस को भेजा गया था. पुलिस ने घर जाकर जांच की तो पता चला कि यह लोग 2018 में ही घर को छोड़ दिया था. सिकंदराबाद में लोकल लोगों की मदद से उनके परिवार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.