यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
दोनों तरफ से लोहे की चादर से दीवार बनकर बरामदा बंद कर लगा दिया शटर
लगातार राजधानी लखनऊ में इस तरह के अवैध कब्जे जारी है और नगर निगम संज्ञान नहीं लेता
राजधानी लखनऊ का सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र अमीनाबाद जहां पैदल चलने वाला आम नागरिक बीच सड़क पर चलने को मजबूर है
क्योंकि बरामदो में दुकानदारों का अवैध कब्जा है
और सड़क पर दुकानों पर आने वाले ग्राहकों का जो रोड को बाधित कर खड़े करते हैं वाहन
सड़क पर पैदल चल रहा आम नागरिक बीच रोड में चलने को मजबूर है
अमीनाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा अतिक्रमण इसी क्षेत्र में है
इसी कारण पैदल रहा आमनग्रिक किसी न किसी ई-रिक्शा या गाड़ी का शिकार बनता है
आश्चर्य की बात तो यह है यह सब अमीनाबाद थाना अंतर्गत नजीबाबाद चौकी से दो कदम की दूरी पर है
और सबकी आंखें बंद है
नगर निगम को तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेकर रामा एंड कंपनी के द्वारा लगाए गए शटर को हटवा कर सभी दुकानदारों से बरामदे को खाली करने के लिए आदेशित करें
ताकि आम नागरिक बरामदे में सुरक्षित पैदल चल सके