रीवा घाट के पास गंगा में नावों की टक्कर, एक नाव डूबी, यात्रियों में मची अफरातफरी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र के रीवा घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गंगा नदी में दो मोटर बोट आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मोटरबोट अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई और देखते ही देखते डूबने लगी। नाव पर सवार सात लोग पानी में गिरकर डूबने लगे।

घटना के बाद घाट पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाविकों की सूझबूझ और समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम भी पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे लाकर उनके नाम-पते की जानकारी ली गई।

बचाए गए लोगों ने बताया कि नाव पर बैठते समय उन्हें लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी। वे गंगा पार जाने के लिए मोटर बोट में सवार हुए थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बड़ी बोट से टक्कर हो गई। दूसरी बोट पर भी चार-पांच लोग सवार थे। यात्रियों ने कहा कि यदि स्थानीय नाविक समय पर मदद नहीं करते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

इस हादसे में एक महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें पहुंची हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि नाव संचालन में लापरवाही किस स्तर से हुई। यात्रियों को सुरक्षा मानकों के तहत लाइफ जैकेट क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई। घटना के बाद घाट पर कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद नाविकों ने साहस दिखाते हुए पांच लोगों को पानी से बाहर निकाला। मौके पर जल पुलिस और पीएसी की टीम भी पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन के मुताबिक, डूबने वालों की पहचान दिलीप, दर्शना, रोहित, दीपाली और देवयानी के रूप में हुई है। इनमें से एक परिवार महाराष्ट्र के पुणे से और दूसरा परिवार हैदराबाद से वाराणसी दर्शन के लिए आया था सभी सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *