बरेली उत्तर प्रदेश मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान,मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की एक ईंट भी नहीं देंगे

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

वारिष्ठ ब्यूरो चीफ विवेक जैन

बरेली।ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है।मौलाना ने कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से मुसलमानों को मायूस होने की जरूरत नहीं है।सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा रखें।

मौलाना ने कहा कि मुसलमानों का स्पष्ट नजरिया है कि हम मस्जिद की एक ईंट भी हिंदू फरीक (पक्ष) को नहीं देंगे।हिंदू पक्ष के साथ और आरएसएस के साथ हम बातचीत करने के लिए तैयार हैं।भारत का मुसलमान सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करता है,नाउम्मीद होने की जरूरत नहीं है।मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में पहल करें तो ज्यादा बेहतर होगा।

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को सुनवाई योग्य माना है।कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन के स्वामित्व को लेकर जीवी हिंदू पक्षकारों की ओर से दाखिल सभी 15 सिविल वादों को पोषणीय मानते हुए मुस्लिम पक्ष की पांचों आपत्तियां खारिज कर दी हैं।हाईकोर्ट अब 12 अगस्त से सभी मुकदमों का एकसाथ ट्रायल शुरू करेगा।उधर ईदगाह कमेटी ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *