सुल्तानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों को पलीता लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली

बल्दीराय तहसीलदार के आदेशों को नहीं मानते क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश यादव

सुल्तानपुर ग्राम सभा बहादुरपुर परगना,बरौंसा तहसील बल्दीराय के ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर गाटा संख्या 1198 मि.पर ग्राम सभा के हीरालाल, साहब दयाल,रमेश,राम सेवक आदि लोग मिलकर पक्का निर्माण कर रहें हैं ग्रामीणों ने इसका एप्लिकेशन लगातार बल्दीराय एसडीएम महोदया को दिया था फिर उसके बाद मामला संज्ञान में आया तो कुछ लोगों को लेखपाल द्वारा नोटिस दिये और कुछ अपने चहेतों को नही दिये जो कि लगातार निर्माण कार्य को तेजी से शुरू किये हैं।एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते चले आ रहे हैं कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा नहीं करेगा लेकिन इनके अधिकारी लोग धड़ल्ले से निर्माण करवा रहें किसी भी प्रकार का कोई डर नहीं लग रहा है। अवैध बंजर भूमि पर निर्माण स्थानीय लोग इसलिए मना कर रहें हैं कि उस सरकारी भूमि पर ग्राम सभा में खेल मैदान नहीं है ना समुदायिक विवाह घर है इसलिए हम लोग चाहते हैं कि गरीब असहाय ग्रामवासियों को इसका लाभ मिल सके।इसकी जानकारी लगातार ग्राम प्रधान एवं हल्का लेखपाल और उच्चाधिकारियों को लिखित एवं आइजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अप्लिकेशन दिया गया है लेकिन सेंटिंग गेटिंग से कुछ नहीं हो रहा था तो इसलिए हम ग्रामीण लोग लिखित अप्लीकेशन जिलाधिकारी महोदय को देकर अवगत कराया है। जिससे अवैध निर्माण रोका जा सके।अवैध निर्माण नहीं रूक रहा था इसलिए जबरदस्त ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। एवं गांव के निवासी समाजसेवी रमाकांत यादव ने हमेशा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया है और साथ में गांव के ही शिकायतकर्ता कृष्णा वर्मा, हंसराज वर्मा,राजदेव निषाद, सीताराम निषाद,धर्मेन्द्र कुमार, आदित्य कुमार,राम दयाल वर्मा, रामरतन, सुभाष, बृजेश कुमार, राधेश्याम निषाद,आदि लोगों कार्यवाही करने के लिए अप्लिकेशन दिया है साथ इन लोगों का यह भी कहना कि अगर कार्यवाही नहीं होगी तो हम ग्रामवासी मिलकर जल्द एक जिले में आलाधिकारी को धरना प्रदर्शन करके निम्न अधिकारीयों एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरोट्रेलैंस वाली नीति को उजागर करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *