नगर निगम जोन-आठ में गृहकर बकायेदारों के खिलाफ कुर्की अभियान, तीन प्रतिष्ठान सील

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ नगर निगम लखनऊ ने शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को जोन-8 क्षेत्र में गृहकर बकायेदारों के खिलाफ विशेष कुर्की अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी जोन-8 श्री विकास सिंह ने किया। इस दौरान श्रद्धेय अटल विहारी बाजपेई वार्ड स्थित मिलेनियम पैलेस परिसर के तीन बकायेदार भवन स्वामियों के खिलाफ कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की गई।

नगर निगम के अनुसार शॉप नंबर 19/जीएफ (मिलेनियम पैलेस), शॉप नंबर 09/थर्ड फ्लोर (मिलेनियम पैलेस) तथा शॉप नंबर 14/फोर्थ फ्लोर (मिलेनियम पैलेस) पर कुल 12,02,948 रुपये गृहकर बकाया था। निर्धारित समय तक कर जमा न करने पर इन तीनों भवनों/प्रतिष्ठानों को कुर्क करते हुए सील कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान शॉप नंबर 19/जीएफ (मिलेनियम पैलेस) से 1,00,000 रुपये का आंशिक भुगतान मौके पर कराया गया। वहीं भवन शॉप नंबर 14/फोर्थ फ्लोर से 2,05,632 रुपये का पूर्ण भुगतान प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल 3,05,632 रुपये की धनराशि मौके पर ही नगर निगम कोष में जमा कराई गई। शेष बकाया राशि जमा न होने के कारण अन्य संबंधित संपत्तियां सील रखी गई हैं।

यह पूरी कार्रवाई जोनल अधिकारी जोन 8 श्री विकास सिंह के निर्देशन में कर निर्धारण अधिकारी श्री दिव्यांशु पाण्डेय, कर अधीक्षक श्री राम अचल, राजस्व निरीक्षक श्री राजा भैया तथा नगर निगम की 296 टीम और अन्य स्टाफ की मौजूदगी में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *