यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊशहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ ने शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को व्यापक और बहुस्तरीय अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य प्रमुख सड़कों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।
*जोन-1 में कार्रवाई*
जोन-1 क्षेत्र में जोनल अधिकारी श्री ओपी सिंह के नेतृत्व में 296 टीम द्वारा रिवर बैंक कॉलोनी से जजेस कम्पाउंड होते हुए बासंमंडी चौराहे के आसपास अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अवैध रूप से रखी गई सामग्री को हटाते हुए एक ट्रक सामान जब्त कर नगर निगम स्टोर में जमा कराया गया। अभियान में जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक अभियंता और अभियंत्रण विभाग की टीम भी मौजूद रही।
*जोन-3 में हटाए गए ठेले और गुमटियां*
जोन-3 में जोनल अधिकारी श्री आकाश कुमार के निर्देशन में सेक्टर-2 चौराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज तक तथा बंधा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 25 ठेले और 10 गुमटियां हटाई गईं। साथ ही 2 मेज और 1 सिलेंडर सहित अन्य सामान जब्त किया गया।
*जोन-7 में नालों और सड़कों के किनारे कार्रवाई*
जोन-7 में जोनल अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पॉलिटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया तथा बीबीडी से तिवारी गंज अयोध्या रोड तक नालों और सड़कों की पट्टियों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान 2 ठेलियां, 2 भट्ठियां, 2 सिलेंडर और 1 तवा जब्त किया गया। वहीं 4 काउंटर, 3 ठेले, 4 ठेलियां और 4 गुमटियां हटाई गईं। कार्रवाई कर अधीक्षक विनय मौर्य, ईटीएफ और 296 टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई।
*जोन-8 में पुलिस बल के साथ वृहद अभियान*
जोन-8 में जोनल अधिकारी श्री विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल और 296 टीम की मौजूदगी में साउथ सिटी पुलिस चौकी से अंडरपास होते हुए शहीद पथ तक अतिक्रमण हटाया गया। यहां अवैध रूप से लगाए गए ठेले और खोपचे हटाए गए। कार्रवाई के दौरान 3 लकड़ी की बेंच, 1 लोहे की बेंच, 5 प्लास्टिक क्रेट, 1 ठेला, 15 प्लास्टिक स्टूल और 4 सिलेंडर जब्त किए गए।