लखनऊ सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम की कार्यवाही, 51 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम जोन 3 के जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री मनोज यादव के निर्देशन में टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखना और प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाना रहा।

जोन-03 क्षेत्र में श्याम स्वाद चौराहा से राम-राम बैंक चौराहा तक पॉलीथीन रोकथाम, गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध तथा तंबाकू विक्रेताओं को लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों और आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्रवाई के दौरान गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध 5 चालान काटकर ₹5,300 की वसूली की गई। प्रतिबंधित पॉलीथीन पाए जाने पर 8 चालान जारी कर ₹45,400 का जुर्माना वसूला गया। वहीं बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया गया तथा 2 दुकानों पर ₹400 का स्पॉट फाइन लगाया गया।

इस प्रकार कुल 15 चालानों के माध्यम से ₹51,100 की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुमित मिश्रा, श्रीमती अंकाक्षा गोस्वामी, श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री पुष्कर सिंह पटेल तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम मौजूद रही। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *