यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
कोंच ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, कला और हस्तशिल्प के अलावा फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना, राष्ट्र गान और स्वागत गीत से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध व्यवसाई संजय अग्रवाल दतिया वाले मंचस्थ रहे। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एएक्स जोसेफ ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से बच्चों में सीखने और खोजने की ललक पैदा होती है।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडल्स का वहां मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने अवलोकन किया और छात्रों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी पेंटिंग, सुंदर हस्तशिल्प, कागज से बनी आकर्षक वस्तुएं और पर्यावरण-अनुकूल सजावटी सामान प्रदर्शित किए। फूड स्टॉल में अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन जैसे समोसे, चाट, सैंडविच, वेज बिरयानी, गोल गप्पे, चाउमीन आदि उपलब्ध थीं। छात्रों ने स्वयं स्टॉल लगाकर खाने-पीने की वस्तुएं बेचीं और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने विज्ञान से जुड़े कई रोचक मॉडल प्रस्तुत किए, जैसे सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण। इस कार्यक्रम में कक्षा 5 से आयुष्मान तिवारी, मान्य, साक्षी , दिव्या, राखी, आयत, अर्पिता, गौरी, नीतू समृद्धि, वेदिका आरवी ने कक्षा 6 से शिवकुमार, रुद्र कुमार, अभिराज, देवांश अभय, नंदू, लक्ष्य, सादिक, आदित्य, जुनैद, झिलमिल, समृद्धि, यशिका, नव्या ने कक्षा 7 से अपेक्षा, सालिया, पूर्वी, देव, मधुर, रुद्र जाटव, अभय, साजिद, रुद्र कुशवाहा, सजीविका, नेहा, नव्या, तनु, रहनुमा, श्रेयांशी, अंशिका , साक्षी ने कक्षा 8 से ध्रुव पटेल, नैतिक, रुद्र, मानव, दर्पण ,अंश, आलोक, देवांश, गोपाल जी, न्यास, अर्चिता, प्रियम सादिया, ख्वाहिश, सौम्या, दर्शिका, वैष्णवी, आराध्या, प्रिंस देवराज, रणवीर, ओम और सत्यम आदि छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए