यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
बहुप्रतीक्षित “कोंच काव्य कुम्भ” को इस वर्ष बड़ी मजबूती मिली है। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए न्यायिक, प्रशासनिक सहित अन्य क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के संस्थापक पारस मणि अग्रवाल ने बताया कि कोंच काव्य कुम्भ के आयोजन के लिए सरंक्षक मंडल का गठन किया गया है। जिसमें जालौन में अपनी सेवाएं दे चुके अधिकारि यो में अपर जिला जज अनिल कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार, डी आई ओ एस भगवत प्रसाद पटेल के साथ साथ माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व इंडियन हैबिटैट सेंटर के डायरेक्टर के जी सुरेश, हाईकोर्ट इलाहाबाद पीठ लखनऊ के रजिस्ट्रार एवं साहित्यकार महेंद्र भीष्म, युवा पत्रकार आशीष कुमार अंशू नई दिल्ली, टीवी एवं फ़िल्म अभि नेता आरिफ शहडोली आदि की स्वीकृति मिल चुकी है।उन्होंने कहा कि इन सभी का मार्गदर्शन काव्य कुम्भ को नई दिशा देगा और आयोजन को गरिमामय स्वरूप प्रदान करेगा। “कोंच काव्य कुम्भ” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि साहित्य साधना का महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि कोंच की धरती से देश-विदेश के रचनाकारों को जोड़ना और नई पीढ़ी में साहित्य के प्रति जाग रूकता पैदा करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।1 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में लगभग तीन सो शहरों के ग्यारह सो से अधिक रचनाकारों की सहभागि ता प्रस्तावित है। कार्य क्रम ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से आयोजित किया जाएगा, जिसमें हास्य, ओज, वीर, श्रृंगार और समकालीन काव्य की प्रभावशाली प्रस्तुतियां होंगी।