स्कूल के क्लासरूम में मिला युवक का शव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के इमलीघाट पुल के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक युवक का शव मिला है. स्कूल के समय पर खुलते ही यह भयावह नजारा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए दारोगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (डीएमसीएच) भेज दिया. घटना से परिजनों और स्थानीय निवासियों में कोहराम मच गया है.मृतक की पहचान गुल्लोबारा निवासी सूरज मंडल के 18 वर्षीय पुत्र भरत मंडल उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है. हिमांशु इलेक्ट्रिक डेकोरेशन का काम करता था और परिवार में दो भाइयों तथा दो बहनों में एक था. वह गुरुवार शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने रात भर फोन करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा.मृतक के जीजा सावन राय ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमांशु की हत्या की गई और शव को स्कूल में लटकाया गया है. परिजनों की मांग पर पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया है. उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान हैं, जो आत्महत्या की बजाय हत्या की ओर इशारा करते हैं. परिवार में शोक की लहर है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *