भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा छूटे मतदाताओं को जोड़ने हेतु लगाया गया नव मतदाता कैंप

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा छूट रहे मतदाताओं को जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर नव मतदाता कैंप शिविर लगाये जा रहे हैं। भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने मालवीय नगर स्थित तिकोनिया पार्क एवं शास्त्री नगर के शिविर में सहभागिता की और मतदाता फॉर्म भरवाए ।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कैंट विधानसभा स्थित सदर चौराहा पर पहुंचकर कर नए मतदाताओं का फार्म छः भरवा कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने का कार्य किया।

भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने मतदाताओं से संवाद किया और एसआईआर फॉर्म भरवाने में सहायता की। स्थानीय मतदाताओं ने इस अभियान की सराहना की और इसे लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना था कि जब प्रशासनिक अधिकारी और जन-प्रतिनिधि मिलकर ऐसे कार्य करते हैं, तो लोकतंत्र वास्तव में आम जनता तक पहुँचता है।

महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि समय रहते एसआईआर फॉर्म भरना बेहद ज़रूरी है कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले । युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लगाए गए मतदाता कैंप में सहयोग के लिए उपविजेता रजनीश गुप्ता, चेतन विष्ट, धनश्याम दास अग्रवाल, अजय त्रिपाठी मुन्ना, विजय कुमार भुर्जी, राजीव मिश्रा, अनुराग साहू, हरि सिंह, नवीन विरमानी, चन्द्रिका, जानकी, संजय श्रीवास्तव, नवीन चंद दुबे, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, संजू, विशाल अग्रवाल, सिक्का, मनोज रस्तोगी, राज किशोर साहू, राजू बाबा, अजय अवस्थी एवं मनोज लोधी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *