जलकल विभाग के सभी जोनल व वसूली कार्यालय रविवार को भी रहेंगे खुले

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– नागरिकों से अवकाश के दिन भी वॉटर-सीवर (जलकर) टैक्स जमा करने की अपील

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग ने राजस्व वसूली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महाप्रबंधक श्री कुलदीप सिंह द्वारा विभाग के समस्त अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार), जो कि साप्ताहिक अवकाश का दिन है, को भी सभी जोनल कार्यालय एवं वसूली कार्यालय खुले रखे जाएं।

इस संबंध में जलकल विभाग द्वारा सभी सम्मानित नागरिकों को सूचित किया गया है कि नगर निगम लखनऊ के अंतर्गत आने वाले सभी जोनल कार्यालय तथा वसूली कैंप 22 फरवरी 2026 को सामान्य कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे। नागरिक इस दिन भी अपने जल कर का भुगतान कर सकेंगे।

विभाग की ओर से विशेष अपील की गई है कि नागरिक अवकाश के दिन का लाभ उठाते हुए लंबित जलकर का भुगतान सुनिश्चित करें और नगर निगम की राजस्व वसूली में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *