यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
राजश्री गुटका की काला बाजारी का बड़ा खेल जारी है 100 रूपए प्रति बंडल की की गई बढ़ोतरी वही प्रति पाऊच की कीमत 45 से 50 रूपए फुटकर विक्रेताओं द्वारा की गई
रीवा के समस्त व्यापारी पुराने रेट में रखे समान को बेच रहे ज्यादा रेट में,। रीवा जिले के व्यापारी पूरे क्षेत्र व जिला में करोड़ों का खेल करके सरकार को लाखों का चूना लगाकर अपनी जेब में मोटी रकम भर रहे हैं। शासन प्रशासन के नाक के नीचे सारा खेल हो रहा है, तो क्या प्रशासन को इसकी जरा भी भनक नहीं है। रीवा प्रशासन को इस पर रोक लगाकर कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ऐसे लुटेरों पर जिससे दोबारा ऐसे लोग काला बाज़ारी करने से पहले 10 बार सोचें।